राजस्थान: वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर त्रिनेत्र गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना, मंगल स्वास्थ्य की कामना

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के मौक पर सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई है। यह पूजा अर्चना पूर्व मुख्यमंत्री राजे के आग्रह पर करवाई गई है।

 vasundhara raje

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर राजे की ओर से सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई है। यहां मंगला आरती से पहले भगवान त्रिनेत्र गणेश का पंचामृत से अभिषेक कराया गया। मंदिर के प्रधान सेवक हिमांशु गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस पर उनकी ओर से मंगला आरती से पहले भगवान त्रिनेत्र गणेश का पंचामृत से अभिषेक कराया गया। गणेश जी को चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा त्रिनेत्र गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना का आग्रह किया गया था।

मंगल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूजा अर्चना की जिम्मेदारी गणेश मंदिर के प्रधान सेवक हिमांशु गौतम और महंत पुत्र निकुंज दाधीच को दी थी। महंत बृज किशोर दाधीच ने त्रिनेत्र गणेश की विशेष पूजा करवाई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के मंगल स्वास्थ्य और दीर्घायु रहने की कामना के लिए यह पूजा करवाई गई है। इस दौरान उनकी सफलता के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। इसी के साथ रणथम्भौर दुर्ग में सदियों पुरानी 32 खंभों की छतरी के नीचे शिवमंदिर गुप्तेश्वर महादेव और कंकाली मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+