Rajasthan : NSUI ने पायलट समर्थक मंत्री की बेटी की टिकट काटा, निर्दलीय चुनाव लड़ेगी निहारिका
जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान में छात्र संघ चुनाव को लेकर अवश्य ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई ने रितु बराला को छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। निहारिका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज निहारिका जोरवाल के समर्थकों एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिषेक चौधरी ने कहा कि छात्रों की मांगों के आधार पर इस बार टिकट का ऐलान किया है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि आम छात्रवृत्ति बराला को भारी वोटों से जीत दिलाएंगे। वही निहारिका के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर चौधरी ने कहा कि निहारिका हमारी बहन है और एनएसयूआई परिवार की सदस्य हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगी।

एनएसयूआई पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप
पर्यटन राज्यमंत्री मुरारीलाल बेटी निहारिका जोरवाल ने कहा कि काबिलियत किसी की गुलाम नहीं है। टिकट बांटने वाले बोलते हैं। एससी एसटी के वोट नहीं है। टिकट वितरण में जातिवाद फैला रखा है। कहते हैं जाट बाहुल्य क्षेत्र है। इसलिए आदिवासी महिला को टिकट नहीं दे सकते। आप ही बताइए पिछली बार पूजा वर्मा कैसे जीती थी। अब मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस पूरी बातचीत में निहारिका ने अभिषेक चौधरी का नाम दिए बगैर रहना चाहिए पर निशाना साधा।

पिछले 4 साल से सक्रिय थी निहारिका
एनएसयूआई के दावेदारों में सबसे मजबूत दावेदार निहारिका जोरवाल थी। पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका पिछले 4 साल से एक्टिव होकर एनएसयूआई के लिए काम कर रही थी। एनएसयूआई के स्टेट प्रेसिडेंट ने गुरुवार को जैसे ही रितु बराला के नाम की घोषणा की तो निहारिका जोरवाल रो पड़ी। निहारिका ने मीडिया से बातचीत करते हुए टिकट बांटने में जातिवाद करने का आरोप लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications