Rajasthan News: योगी आदित्यनाथ ने तिजारा में की इजरायल की तारीफ, कहा-'देख रहे हैं ना कैसे कुचल रहे हैं'

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के तिजारा में हमास पर इजरायल के पलटवार की तारीफ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद बाबा बालक नाथ के नामांकन के लिए तिजारा पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश में हो रहे बुलडोजर एक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तालिबानी मानसिकता परस्त होगी और राष्ट्रवाद की विजय होगी।

इजरायल और हमास युद्ध का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी पर निशाना चाहते हुए इजरायल हमास युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी बताया गया है कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को भेजा है। वह अपने बारे में बड़ी-बड़ी उपमाएं लगाता है। तालिबान का उपचार तो बजरंगबली का गदा ही है। देख रहे हैं ना इस समय गाजा में इजरायल तालिबान मानसिकता को कैसे कुचलना का काम कर रहा है। सटीक एकदम निशाना मार मार के। आपको बता दें कि कांग्रेस ने भगवाधारी बाबा बालक नाथ के सामने तिजारा से मुस्लिम प्रत्याशी इमरान खान को टिकट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अराजकता, गुंडागर्दी और आतंकवाद सभ्य समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक है। लेकिन जब आतंकवाद, गुंडागर्दी और अराजकता के साथ वोट बैंक की राजनीति जुड़ जाती है तो एक गरीब, एक निरीह, एक महिला, एक व्यापारी, और पूरा सभी समाज उसकी चपेट में आ जाता है। योगी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरा तो पीएम मोदी के कामकाज की जमकर तारीफ भी की।

yogi aditynath

भाजपा को जिताने की अपील की

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करेगी। उन्होंने कहा कि याद रखना यदि कांग्रेस सफल होती है तो तालिबानी मानसिकता हावी होकर बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करेंगे। व्यापारियों का शोषण करेंगे, अपहरण करेंगे, गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा करेंगे, गौ तस्करी करेंगे, मठ मंदिरों को नुकसान पहुंचाएंगे। कोई पर्व और त्योहार शांति से नहीं मानने देंगे। इस पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। इसके लिए भाजपा आपके सामने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+