Rajasthan News: प्रदेश के 28 जिलों में खुलेंगे विवेकानन्द यूथ हॉस्टल, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब जिला मुख्यालयों में आवास की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 28 जिलों में विवेकानंद यूथ हॉस्टल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हॉस्टल निर्माण के लिए 78.18 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
युवाओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
विवेकानंद यूथ हॉस्टल के निर्माण पूर्ण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 84 लाख रुपए का प्रावधान भी किया गया है। इन हॉस्टल में 50-50 आवासीय क्षमता होगी। गौरतलब है कि जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर एवं कोटा में भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा युवा आवास पूर्व से ही संचालित हैं। अतः शेष 28 जिलों में हॉस्टल शुरू होने से सभी जिलों के युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications