Rajasthan News : सीएम गहलोत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आईटी एक्ट में मामला दर्ज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामले के मुताबिक जानबूझकर इंटरव्यू बनाकर फेसबुक पेज पर वीडियो वायरल किया गया।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज हुआ है। एक व्यक्ति का जानबूझकर इंटरव्यू बनाकर फेसबुक पेज पर वीडियो वायरल किया गया। इस मामले को लेकर जयपुर के विधायक पुरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच विधायकपुरी थाना इंचार्ज राजेश गौतम कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू जानबूझकर प्रसारित किया गया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपमानजनक अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्रभाषा का वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। 12 अप्रैल को रात 8 बजे यह वीडियो डाला गया। वीडियो में हेमराज नाम के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपमानजनक, अभद्र और धमकीभरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणियां की है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मिली। इस पर विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोकगीतों के जरिए पहले भी हो चुकी अभद्र टिप्पणी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला पहले भी सामने आ चुका है। पुलिस ने इस मामले में दौसा जिले के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर लोकगीतों के जरिए सीएम गहलोत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने सीएम गहलोत के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की है। इस वीडियो में अभद्रता के साथ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications