Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने प्रदेश में मानसून से किसानों की अच्छी फसल की कामना की, ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में मानसून के प्रवेश के साथ ही किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना की है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों और सरकार से मौसमी प्रकोप से सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाने की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राजस्थान में मानसून के प्रवेश के साथ ही विभिन्न जिलों में बारिश का दौर पुनः शुरू हो चुका है। हरियाली और खुशहाली की सौगात वाले मानसून की यह फुहार खेतों को गुलजार करें, फसलें दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि करें तथा हमारे किसान बंधुओं के चेहरे खिलें, ऐसी मेरी कामना है। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील है कि जलभराव एवं बहाव वाले क्षेत्रों में ना जाएं, तेज आंधी के समय पेड़ों के नीचे ना ठहरें तथा आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले में विचरण ना करें। प्रशासन विद्युत खंभों को दुरुस्त करें तथा आपदा प्रबंधन सक्रिय रहें। कोटा एवं अजमेर के अस्पतालों में पानी भरने की खबरें भी आ रही हैं। सरकार ध्यान दें, स्वास्थ्य सेवाएं मौसम के साथ नहीं बदलनी चाहिए। जनता की हिफाजत ही शासन की मूल जिम्मेदारी है।'

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+