Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भरतपुर में गहलोत सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भरतपुर में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संपर्क से समर्थन अभियान के दौरान गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने लिखा कि 'हमारी भाजपा सरकार ने देश में पहली बार भामाशाह योजना शुरू कर महिलाओं को परिवार की मुखिया बनाया था। जिसे गहलोत सरकार ने बंद कर दिया। भरतपुर, धौलपुर सहित 13 जिलों की लाइफ लाइन साबित होने वाली हमारी ERCP का काम भी इस सरकार ने जानबूझकर अटका दिया है। गरीबों के मुफ्त ईलाज के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना हमने चलाई थी, जिसका नाम बदलकर भी चिरंजीवी योजना कर दिया। इस योजना में भले ही सरकार ने 25 लाख रु तक के ईलाज की घोषणा कर दी हो, लेकिन 2021 से लेकर अब तक औसतन साढ़े 11 हजार रु भी एक मरीज पर खर्च नहीं हुए हैं। जंगलराज ऐसा है कि नदबई सहित पूरे प्रदेश की जनता आतंक के साये में जी रही है। कदम-कदम पर भ्रष्टाचार है। ब्रज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण है, जिसके खिलाफ 551 दिन तक चले आन्दोलन की मुख्यमंत्री ने बिल्कुल भी परवाह नहीं की, इसके चलते संत विजयदास जी को आत्मदाह तक करना पड़ा था। अब राजस्थान में लोग दिन गिन रहें हैं कि कब इस सरकार से पिंड छूटे।'

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+