Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने हनुमानगढ़ में बाढ़ के खतरे को लेकर सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घग्घर नदी में पानी की लगातार आवक से हनुमानगढ़ जिले में बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार से उचित सुरक्षा के इंतजाम और हरियाणा सरकार से बात कर शीघ्र ही कोई समाधान निकालने की बात कही है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'घग्घर नदी में पानी की लगातार आवक होने और हरियाणा के गुल्लाचिका हेड पर 82 हज़ार 400 क्यूसेक पानी हो जाने से हनुमानगढ़ क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अब अगर घग्घर नदी में पानी की आवक होती है तो तटबंध के टूटने तथा बाढ़ आने की पूरी संभावना है, जिससे इस क्षेत्र में भारी तबाही हो सकती है। लेकिन राज्य सरकार लोगों के जन जीवन से जुड़े इस विषय को गम्भीरता से नहीं ले रही है। उसने इस क्षेत्र के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार व प्रशासन इस मामले में कितने गम्भीर है, इसका पता इस बात से ही लग जाता है कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के पास बाढ़ नियंत्रण के पूरे संसाधन तो क्या संभावित संकट से निपटने के लिए एक नाव तक नहीं है। राज्य की गहलोत सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आमजन की परवाह करें और बाढ़ के खतरे को देखते हुए न केवल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। बल्कि हरियाणा सरकार से भी बात कर शीघ्र ही कोई समाधान निकाले।'

vasundhara raje

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+