Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने खाजूवाला में दलित महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की निंदा की

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर के खाजूवाला में दलित महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की कड़ी निंदा की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जितनी निंदा की जाए कम है। जिनके कंधों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही पुलिस ऐसे कुकृत्यों में सहभागी है, तो इसे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस सरकार अपने खोखले दावों और झूठे प्रचार से जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि महिला अपराधों की श्रेणी में राजस्थान की वर्तमान जैसी बदहाल स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई है। बेटियों के आंसुओं से यह सरकार अपने पापों को सींच रही है और इन पापों का घड़ा जल्द भरने वाला है।'

vasundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+