Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने अभिषेक मटोरिया के समर्थन में जनसभा में हुई शामिल, जानिए क्या बोली पूर्व सीएम
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हनुमानगढ़ के नोहर से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक मटोरिया के समर्थन में जनसभा में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'हनुमानगढ़ के नोहर से भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं लोकप्रिय प्रत्याशी श्री अभिषेक मटोरिया जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में हिस्सा लिया। यहां के लोगों ने भाजपा के प्रति जो स्नेह एवं आशीर्वाद दिखाया है, उससे निश्चित है कि यहां भी भारी मतों से कमल खिलेगा तथा नोहर सहित पूरे राजस्थान का विकास पुनः गति पकड़ेगा।'













Click it and Unblock the Notifications