Rajasthan News: वसुंधरा राजे गोगामेड़ी में परिवर्तन यात्रा में शामिल हुई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज गोगाजी महाराज की तपोभूमि गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा-4 का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रही तथा जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के कुराज के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।'













Click it and Unblock the Notifications