Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए रेलवे कर्मचारियों को किया नमन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश की रक्षा करने के लिए वीरगति प्राप्त करने वाले रेलवे के 17 कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि '9 सितंबर, 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मां भारती के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए रेलवे के 17 कर्मचारियों ने वीरगति प्राप्त की थी। मैं आज उनकी स्मृति में उन सभी शौर्य सपूतों की शहादत को सलाम करती हूं।'













Click it and Unblock the Notifications