Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बड़े भाई स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। जनसेवा के पथ पर निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ने की आपकी भावना से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वैसे तो आपकी कमी को भर पाना इस जीवन में संभव नहीं है, लेकिन आपका आशीर्वाद और स्मृतियां सदैव मेरे साथ बनी रहेगी।'













Click it and Unblock the Notifications