Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भाजपा नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धासुमन। एक प्रखर वकील, अनुभवी सांसद एवं उत्कृष्ट मंत्री के रूप में स्व.जेटली जी ने राष्ट्र निर्माण में जो अभूतपूर्व योगदान दिया, उसे सदियों तक याद रखा जाएगा।'













Click it and Unblock the Notifications