Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने पीरू सिंह शेखावत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह शेखावत की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह शेखावत की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'दारापारी के युद्ध में अपने साहस व पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटाकर कश्मीर में तिरंगा लहराने वाले राजस्थान के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह शेखावत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। रणबांकुरों की धरती राजस्थान को आपकी वीरता, साहस व बलिदान पर सदैव गर्व रहेगा।'












Click it and Unblock the Notifications