Rajasthan News: वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग के नामांकन में हुई शामिल, मतदान के लिए की अपील
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को बिलाड़ा में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग के नामांकन में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस के इस कुराज में राजस्थान रेप- महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, कर्ज, बेरोजगारी, महंगाई, हिन्दुओं व संतों पर अत्याचार और झूठे वादों के मामले में नंबर वन बन गया है। इसलिए श्री अर्जुन लाल गर्ग जी को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें विजयी बनाएं और राजस्थान में सुराज के लिए भाजपा की सरकार लाएं।'













Click it and Unblock the Notifications