Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आईबीएसए वर्ल्ड गेम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि '#IBSAWorldGames में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है। देश की बेटियों ने यह उपलब्धि हासिल कर अन्य युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं।'













Click it and Unblock the Notifications