Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'क्षण भर में गिरते रूण्डों से, मदमस्त गजों के झुण्डों से। घोड़ों से विकल वितुण्डों से, पट गई भूमि नर-मुण्डों से।। ऐसा रण राणा करता था, पर उसको था संतोष नहीं। क्षण-क्षण आगे बढ़ता था वह, पर कम होता था रोष नहीं।। त्याग, बलिदान, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक मेवाड़ के महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।'












Click it and Unblock the Notifications