Rajasthan News: वसुंधरा राजे परिवर्तन यात्रा के समापन पर पीएम मोदी की जनसभा में हुई शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे परिवर्तन यात्रा के समापन पर पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गौरवमयी उपस्थिति में जयपुर में आयोजित परिवर्तन संकल्प महासभा में उपस्थित रही। उनके ऊर्जावान संबोधन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का नवसंचार किया है।अब साफ़ दिखने लगा है कि कांग्रेस के कुराज का अंत निकट है। जनता इस अराजकता से पूरी तरह परेशान है और कांग्रेस के बहकावे में अब नहीं आएगी। जय भाजपा, राजस्थान में तय भाजपा !'













Click it and Unblock the Notifications