Rajasthan News : जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल के भतीजे के विवाह में शामिल हुई वसुंधरा, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेल के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल हुई। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'सांचौर के जाजूसन गांव पहुंचकर जालोर-सिरोही सांसद श्री देवजी पटेल के भतीजे के विवाह समारोह में शिरकत की। इस दौरान वर को आशीर्वाद एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी तथा परिजनों एवं मेहमानों से मिलकर उन्हें भी इस मंगल वेला की बधाई दी।'












Click it and Unblock the Notifications