Rajasthan News: वसुंधरा राजे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि में हुई शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में आयोजित हिंदू गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज मेरा सौभाग्य रहा कि परम् श्रद्धेय स्व.कल्याण सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में आयोजित 'हिंदू गौरव दिवस' के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। यहां यशस्वी गृह मंत्री श्री @AmitShah जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति रही।'













Click it and Unblock the Notifications