Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर बदलाव के लिए की अपील, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर बदलाव की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रिय प्रदेशवासियों ! चुनावों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की जनता ने पिछले पांच वर्षों में बहन-बेटियों का उत्पीड़न, हर रोज निर्दोषों की हत्याएं, आए दिन गरीबों व दलितों पर अत्याचार, बार-बार पेपर लीक से व्यथित युवाओं की पीड़ा को देखा है। कांग्रेस के इस कुशासन से हर वर्ग आहत हुआ है। हर तरफ खौफ और दहशत का माहौल है। कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि आप सब राजस्थान में बदलाव के संकल्प को पूरा करें तथा अपने वोट की ताकत से नाकारा कांग्रेस सरकार को विदा करें। सर्व विदित है कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव अंत्योदय के पथ पर चलते हुए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास' के ध्येय पर काम किया है। इसी ध्येय वाक्य को अपनाते हुए मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश में विकास के कीर्तिमान कायम कर दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचाया है। हमारी भाजपा सरकार ने भी इसी प्रतिज्ञा के साथ प्रदेश की सेवा की थी। इसीलिए आज सब लोग हमारी सरकार के विकास को याद कर फिर से कमल खिलाने को आतुर हैं। इसलिए आओ ! फिर से आपके और हमारे सपनों का राजस्थान बनाने के लिए भाजपा को चुने, जो सब की सुने। आओ फिर से साथ चलें !'













Click it and Unblock the Notifications