Rajasthan News : पीएम मोदी के राजस्थान दौरे में मुख्यमंत्री पद के दो दावेदार रहे नदारद, जानिए कौन है वे नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और गजेंद्र सिंह शेखावत उनके कार्यक्रम में गैर मौजूद रहे।सियासी गलियारों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा है।

Rajasthan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने राजसमंद के नाथद्वारा और सिरोही जिले के आबू रोड़ में जनसभाए की। पीएम मोदी ने यहां 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। प्रदेश के सियासी गलियारों में पीएम मोदी के दौरे के दौरान तीन केंद्रीय मंत्रियों की गैर मौजूदगी की को लेकर चर्चा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और गजेंद्र सिंह शेखावत अनुपस्थित रहे। इन तीनों मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि मीडिया केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताता है। ऐसे में जोधपुर और पाली से आने वाले इन दोनों केंद्रीय नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा है। आपको बता दें पीएम मोदी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और अर्जुन मेघवाल मौजूद थे। जानकार यह भी बताते हैं कि अश्विनी वैष्णव और गजेंद्र सिंह शेखावत की अनुपस्थिति से सीएम पद को लेकर इनकी दावेदारी खटाई में पड़ती नजर आ रही है।
शेखावत पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने के आरोप
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कई दिनों से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ संजीवनी घोटाले में संलिप्तता को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। सीएम गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में आरोपी होने का आरोप लगाते रहते हैं। हाल ही में इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाईकोर्ट की शरण भी ली थी। चर्चा है कि एसओजी ने संजीवनी घोटाले के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राजनीति के जानकारों की माने तो इसी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर असहज है।
वैष्णव के भाषण पर पीएम मोदी ने जताई थी नाराजगी
इसी साल 19 मार्च को राजस्थान की राजधानी जयपुर में ब्राह्मण समाज द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में ब्राह्मण समुदाय से जुड़े कई दिग्गज नेता मौजूद रहे थे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी महापंचायत में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे। महापंचायत में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगवान परशुराम का डाक टिकट जारी करते हुए अतिउत्साह के साथ भाषण दिया था। इससे सियासी गलियारों में अश्विनी वैष्णव के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के चर्चे होने लगे थे। राजनीति के जानकार बताते हैं कि अश्विनी वैष्णव को इस भाषण को लेकर पीएम मोदी की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। पीएम मोदी के राजस्थान दौरे के दौरान इन दोनों नेताओं की अनुपस्थिति से साफ हो गया है कि इन नेताओं के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की राह आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications