Rajasthan News: सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के समर्थकों का सीएमआर पर शक्ति प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: कांग्रेस के युवा नेता लोकेश शर्मा राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भीलवाड़ा शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। भीलवाड़ा से हजारों की संख्या में लोकेश शर्मा के स्थानीय समर्थक जयपुर में सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थकों ने लोकेश शर्मा के समर्थन में नारेबाजी की। पूरे जोर-शोर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लोकेश शर्मा को भीलवाड़ा शहर विधानसभा सीट से टिकट देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। लोकेश शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे लोगों में भीलवाड़ा के युवा, बुजुर्ग, प्रबुद्धजन सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल थे।

समर्थकों का कहना है कि लगातार 2 दशक से क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं। इससे भीलवाड़ा की दशा बिगड़ चुकी है। विकास की गति पूरी तरह रुक गई है। भाजपा के 3 बार के मौजूदा विधायक के क्षेत्रवासियों की मांगों को अनदेखा करने से क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्रावसियों की मांग है कि कांग्रेस पार्टी इस बार के चुनाव में इस बार लोकेश शर्मा जैसे पार्टी के एक युवा नेता को क्षेत्र से टिकट दे। जिससे यहां कांग्रेस पार्टी के लिए 2 दशक के इंतजार को खत्म किया जा सके। भीलवाड़ा शहर एक बार फिर से विकास की राह पर अग्रसर हो सके।

lokesh sharma

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सीएम आवास पर आए समर्थकों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी टिकट वितरण के दौरान लोकेश शर्मा की पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा और उनकी सक्रियता को पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनके हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को किसी युवा चेहरे को समर्थन देना चाहिए।

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार 29 अक्टूबर को दिल्ली में इलेक्शन स्क्रीनिंक कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान की शेष सीटों पर कांग्रेस की तरफ से टिकट वितरण को लेकर टिकट के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद सोमवार 30 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+