Rajasthan News: स्पोर्ट्स स्कूल्स के खिलाड़ियों को गणवेश के लिए मिलेंगे 8150 रुपए, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में खेलों के प्रति वातावरण तैयार करने और खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर अहम निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी क्रम में सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर सहित राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय छात्र खिलाड़ियों को गणवेश के लिए प्रतिवर्ष 1000 रुपए के स्थान पर अब 8150 रुपए दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
खेलों में कर पाएंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में विगत 40 वर्षों से गणवेश की दर 1000 रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित है। जिसे अब परिवर्तित किया गया है। उक्त स्कूल के साथ ही राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय खिलाड़ियों को भी गणवेश के लिए बढ़ी हुई राशि दिए जाने की मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से स्पोर्ट्स आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को अपनी तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। जिससे वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications