Rajasthan News: महंगाई राहत कैम्प में अब तक 1.76 करोड़ परिवारों को मिला लाभ, जानिए पंजीकरण के पूरे आंकड़े
Rajasthan News: राजस्थान के बाशिंदों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैम्प अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल हो रहे हैं। गहलोत सरकार की अलग-अलग 10 योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक बचत, सामाजिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शनिवार शाम तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं। जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.54 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
इन योजनाओं में हुए पंजीकरण
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.91 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 92.74 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.32 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.70 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.25 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.06 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.30 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.30 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications