Rajasthan News: सचिन पायलट कल परबतसर और लाडनूं में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, नामांकन में होंगे शामिल

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट शनिवार को प्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जनसभाओं में शामिल होकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। सचिन पायलट दोपहर 12 बजे परबतसर में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास गावड़िया और दोपहर 1 बजे लाडनूं में मुकेश भाकर के समर्थन में जनसभा में शामिल होंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे। दोनों नेता विधानसभा चुनाव के लिए कल नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

पायलट के करीबी माने जाते हैं दोनों नेता

परबतसर से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास गावड़िया और लाडनू से मुकेश भाकर मौजूदा सरकार में विधायक हैं। यह दोनों सचिन पायलट के करीबी नेता माने जाते हैं। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक बार दोनों नेताओं को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि रामनिवास गावड़िया और मुकेश भाकर शनिवार को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

sachin pilot

दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का दौर चल रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। कुछ सीटों पर फैसला होना अभी बाकी है। इससे पहले दोनों दलों की घोषित उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होंगे और 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+