Rajasthan News: सचिन पायलट ने मध्य प्रदेश के कोलारस में की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मध्य प्रदेश की कोलारस विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव के समर्थन में जनसभा की है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'मध्य प्रदेश की कोलारस विधानसभा में कांग्रेस के लोकप्रिय विधायक और प्रत्याशी बैजनाथ यादव जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में लोगों ने जिस भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई है, वो बेहद शानदार जीत सुनिश्चित करने वाली है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जो प्यार और स्नेह मुझे दिया, उसके लिए आभार प्रकट करता हूँ।'













Click it and Unblock the Notifications