Rajasthan News: सचिन पायलट ने खिलचीपुर में की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मध्यप्रदेश के खिलचीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'मध्यप्रदेश के खिलचीपुर में कांग्रेस के लोकप्रिय विधायक और प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह जी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। खिलचीपुर में उमड़ा जनता का सैलाब और उत्साह प्रियव्रत जी के विकास कार्यों का गवाह है। यहां की जनता ने आज फिर से कांग्रेस की विजय पर मुहर लगा दी।'













Click it and Unblock the Notifications