Rajasthan News: सचिन पायलट ने राहुल गांधी की तस्वीर का ग्राफिक वायरल करने की निंदा की, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर का ग्राफिक बनाकर ट्वीट करने की निंदा की है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'BJP के ऑफिसियल हैंडल से राहुल गांधी जी की तस्वीर के साथ जो ग्राफिक ट्वीट हुआ है, वो राजनीतिक मर्यादा और शुचिता को तार-तार करने वाला है। ये भाजपा की नकारात्मक मनोवृत्ति को दर्शाता है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि ऐसी घृणा की राजनीति, देश के संस्कारों में नहीं है। जनता ऐसी नफरत वाली प्रवृति को सहन नहीं करेगी।'













Click it and Unblock the Notifications