Rajasthan News : एसबीआई बैंक द्वारा हज यात्रियों को करवाए जाएंगे रियाल उपलब्ध, हज कमेटी ने की चर्चा

हज यात्रियों को रियाल उपलब्ध कराए जाने के सिलसिले में हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान व अधिकारियों ने एसबीआई बैंक के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में हज यात्रियों को रियाल उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में मंगलवार को हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान व अन्य अधिकारियों ने एसबीआई बैंक के अधिकारियों के साथ चर्चा की। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई के निर्देशानुसार एसबीआई बैंक द्वारा हज यात्रा-2023 के चयनित हज यात्रियों को रियाल उपलब्ध करवाई जानी है। एसबीआई बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण स्थल पर अथवा एसबीआई ब्रांच में हाजी द्वारा अपने पासपोर्ट, वीजा अथवा कवर जारी पत्र एवं पेनकार्ड की फोटो प्रति प्रस्तुत करने पर ही नियमानुसार रियाल उपलब्ध कराये जा सकेंगे। रियाल प्राप्त करने के लिये सभी हाजियों के पास पेनकार्ड होना अनिवार्य है। यदि किसी हाजी के पास पेनकार्ड नहीं है तो वह ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर अपना पेनकार्ड अनिवार्य रूप से बनवा ले। पेनकार्ड के अभाव में रियाल उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+