Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बदलेंगे महिलाओं की तकदीर, जानिए कैसे बदलेगी किस्मत
Rajasthan News: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कई बड़े फैसले लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बीते दिनों सीएम भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से दिल्ली में मुलाकात भी की थी। प्रदेश में आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार कई अहम फैसले कर सकती है। हाल ही में उनके नेतृत्व वाली सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का निर्णय किया है। चर्चा है कि राज्य सरकार अब सभी नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण और बढ़ाने जा रही है। आईए, सरकार के इस फैसले को अच्छे से जानते हैं।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार ने तृतीय श्रेणी में महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण कर दिया है। पहले यह आरक्षण 30 प्रतिशत ही था। अब राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 परसेंट कर दिया है। इससे शिक्षक भर्ती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ जाएगी।

नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक भजन लाल शर्मा की सरकार ने यह फैसला महिलाओं को आगे लाने के लिए किया है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण देकर सरकार प्रयोग करने जा रही है। महिलाओं के आरक्षण को लेकर राज्य सरकार विधिक परीक्षण करवा रही है। अगर यह सफल रहा तो जल्द ही सभी तरह की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण सीमा तय की जा सकती है।
महिलाओं का बदलेगा भाग्य
राजस्थान में राज्य सरकार अगर सभी तरह की नौकरियों में 50% आरक्षण सीमा तय कर देती है तो प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार के नए साधन खुल जाएंगे। महिलाओं की सरकारी नौकरियों में भागीदारी बढ़ जाएगी। इसकी शुरुआत शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों द्वितीय श्रेणी शिक्षक और व्याख्याता से की जाएगी।
आधी आबादी को लुभाने की कवायद
राजनीति के जानकार राज्य सरकार के इस फैसले को भाजपा के वोट बैंक से भी जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दायरा बढ़ाने की कवायद इसलिए की जा रही है। ताकि आधी आबादी को लुभाकर मतदाता वर्ग में बदला जा सके।
भजन लाल सरकार की अहम फैसलों की तैयारी
राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही राज्य सरकार कई बड़े फैसले लेने जा रही है। जिसमें राजस्थान के नवगठित जिलों का रिव्यू, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दायरा बढ़ाने की तैयारी, दो नगर निगम हटाकर अन्य शहरों में निगम बढ़ाने की कवायद, गुजरात की तर्ज पर डिस्टर्ब एरिए जोन और सभी जिलों का एक उत्पाद तय करना जैसे कई बड़े फैसले करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इन फैसलों को लागू कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications