Rajasthan News : बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा में महंगाई राहत कैम्पों का किया निरीक्षण
प्रदेश के राज्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर उपखंड के जामोली में प्रशासन गांवो के संग शिविर व महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया।

Rajasthan News : राजस्थान के राज्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने सोमवार को भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर उपखंड के जामोली में प्रशासन गांवो के संग शिविर व महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर राहत प्रदान की गई हैं। प्रदेशवासियों को मंहगाई से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गांव-ढाणियों में महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। गुर्जर ने कहा कि देशभर में आज आमजन महंगाई की मार से परेशान है। इन कैम्पों के माध्यम से पात्रता के अनुसार 10 योजनाओं के द्वारा आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए।












Click it and Unblock the Notifications