Rajasthan News: जिला परिवहन कार्यालय सुमेरपुर का बनेगा नवीन भवन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर जिला परिवहन कार्यालय का नवीन भवन बनेगा। साथ ही यहां ड्राइविंग ट्रेक का भी निर्माण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्माण कार्यों के लिए 3.79 करोड़ रुपए की वित्तीय सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
1.75 करोड़ रुपए से होंगे निर्माण कार्य
सीएम गहलोत की स्वीकृति से चालू वित्तीय वर्ष में 1.75 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य होंगे। भवन बनने से परिवहन वाहन लाइसेंस, वाहन संचालन की अनुमति सहित अन्य सुविधाएं बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला परिवहन कार्यालय नगर पालिका द्वारा निर्मित कक्षों में संचालित है।













Click it and Unblock the Notifications