Rajasthan News : राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला 28 अप्रेल से 7 मई तक, जवाहर कला केन्द्र में भरेगा मेला

सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू के मुताबिक 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 का आयोजन 28 अप्रेल से 7 मई 2023 तक जवाहर कला केन्द्र परिसर में किया जाएगा।

meghraj ratnu

Rajasthan News : राजस्थान में सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 का आयोजन 28 अप्रेल से 7 मई 2023 तक जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में किया जाएगा। जिसकी आवश्यक तैयारिया शुरू कर दी गई है। रतनू सहकार भवन में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 को लेकर आयोजित बैठक में अतिरिक्त खंडीय रजिस्ट्रारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा प्रदेश है। जो कई वर्षों से सहकार मसाला मेले का आयोजन करते हुए जयपुरवासियों को शुद्ध मसाले उपलब्ध कराने की पहल करता आ रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका मसाला मेला

उन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले सहकार मसाला मेले का जयपुरवासियों को इन्तजार रहता है। इस मेले की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन चुकी है। उन्होंने खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संभाग के गुणवत्तायुक्त मसाले लेकर संस्थाओं को भिजवाएं। प्रबंध निदेशक उपभोक्ता संघ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सहकारी मेले में सहकारी संस्थाओं को आकर्षक पैकेजिंग, मसालों की शुद्धता, प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य और सहकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। सहकार मसाला मेले में साबुत और पीसे हुए मसालों के साथ ही मौके पर ही मसाला पीसकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी होगी। शर्मा ने बताया कि जयपुरवासियों की सुविधा के लिए सहकार मसाला मेले को बहुउपयोगी बनाते हुए उच्च गुणवत्ता के सहकारी उत्पादों व मसालों के प्रदर्शन एवं बिक्री के साथ ही मेले को आकर्षक बनाया जाएगा। सहकार मसाला मेले का समय सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा एवं प्रवेश निशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि सहकार मसाला मेले के आयोजन से उत्पादक किसानों और आम नागरिक दोनों को ही लाभान्वित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सहकार मसाला मेले के आयोजन का मुख्य उद्धेश्य जयपुर वासियों को शुद्ध मसालें उपलब्ध कराना है। बैठक में अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजीव लोचन शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार शिल्पी पांडे, प्रबन्ध निदेशक एसएलडीबी विजय शर्मा, प्रबन्ध निदेशक अपेक्स बैंक भोमाराम सहित विभागीय अधिकारी एवं सभी संभागों के अतिरिक्त खंडीय रजिस्ट्रार एवं कॉनफैड के अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+