Rajasthan News: महंगाई राहत कैम्प में 1.29 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभांवित, 5.88 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित
महंगाई राहत कैम्पों को लेकर आमजन में उत्साह बना हुआ है। प्रदेश में 1.29 करोड़ से अधिक परिवार इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जबकि 5.88 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी हो चुके हैं।

Rajasthan News: राजस्थान में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवाने पर हाथों-हाथ राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रता अनुसार लाभान्वित कर गारंटी कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश में शनिवार शाम तक 1.29 करोड़ से अधिक परिवार इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जबकि 5.88 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 44.90 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 75.08 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.51 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 83.63 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 51.54 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.98 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 41.81 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 74.68 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.02 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.02 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications