Rajasthan News : अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने जैसलमेर में महंगाई राहत कैम्पों का किया निरीक्षण
प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलात,वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।

Rajasthan News : राजस्थान में अल्पसंख्यक मामलात,वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद सोमवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पोकरण में विभिन्न स्थानों पर आयोजित महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को मौके पर ही गारंटी कार्ड वितरित किए। मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन को बढ़ती महंगाई से बचाने के लिए महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर के साथ ही प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांव के संग अभियान भी चलाया जा रहा है। जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायतीराज विभाग सहित अन्य आमजन से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दस योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही पंजीकरण करवा उनका लाभ सुनिश्चित किया।












Click it and Unblock the Notifications