Rajasthan News: सीएम गहलोत पहुंचे स्व. लक्ष्मण सिंह सोलंकी के घर, परिजनों को बंधाया ढांढस
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा में लक्ष्मण सिंह सोलंकी के परिजनों से मुलाकात कर परिवार वालों को संबल दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'स्व. लक्ष्मण सिंह सोलंकी जी "छोटे नेता" कांग्रेस परिवार के सक्रिय, कर्मठ व सम्मानित सदस्य थे। उनका हम सबसे इतनी दूर चले जाना पार्टी व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। आज सरदारपुरा स्थित उनके निवास जाकर परिजनों को संबल प्रदान किया।'













Click it and Unblock the Notifications