Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने सीएम गहलोत के खिलाफ कराया मुंडन, जानिए पूरी वजह

Rajasthan News: राजस्थान में सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि कोटा में रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर आपको मेरी बधाई। आपका कोटा में स्वागत करने के स्थान पर मैंने अपने निवास पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगवाने की घोषणा की है। प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार तो आप द्वारा प्रदान किया गया है। खुला समर्थन तथा खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर आपके संकल्प पर में खेद प्रकट करता हूँ। उल्लेखनीय है कि आज यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल समेत अन्य मंत्रियों ने कोटा रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया है। आपको बता दें कि सीएम गहलोत का मंगलवार को कोटा का प्रस्तावित दौरा था। जो किसी कारणवश अचानक रद्द हो गया है। अब सीएम गहलोत बुधवार को कोटा जाएंगे।

अशोक गहलोत का ईमान मर चुका

सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने पत्र में आगे लिखा कि गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता है। आपका ईमान मर चुका है। आपके ईमान के मरने पर मैं मुंडन करवा कर अपने केस आपको भेंट कर रहा हूँ। कृपया यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें और महात्मा गांधी को याद कर उनके बतलाए गए सात पाप पर चिंतन करें। मुख्यमंत्री का यह पद स्थाई नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले विधायक भरत सिंह सीएम गहलोत को कई पत्र लिख चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके पत्र के जवाब नहीं दिए। विधायक का आरोप है कि खान मंत्री प्रमोद जैन भैया भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

bharat singh

हाड़ौती में कांग्रेस के बड़े नेता हैं भारत सिंह

सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह हाड़ौती के बड़े कांग्रेस नेता माने जाते हैं। सीएम गहलोत के दूसरे कार्यकाल में उन्हें पंचायती राज मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। भरत सिंह के विरोधियों के मुताबिक उनको मंत्री नहीं बनाए जाने का मलाल है। इसलिए वह सरकार की आलोचना करते हैं। भाजपा के इशारे पर काम करते हैं। हालांकि प्रमोद जैन भैया ने कभी खुलकर भरत सिंह पर निशाना नहीं साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+