Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 और 18 को राजस्थान दौरा, इन जगहों पर करेंगे चुनाव प्रचार

Rajasthan News: भाजपा के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली हैं। इस कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार 16 नवंबर को टोंक जिले की देवली विधानसभा और राजसमंद के कुम्भलगढ़ और भीम विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं आगामी 18 नवंबर को बूंदी की हिंडौली विधानसभा और अजमेर जिले की मसूदा विधानसभा और नसीराबाद विधानसभा में होने वाली विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अजमेर में होने वाले रोड-शो में भी भाग लेंगे।

राजस्थान में 25 नवंबर को है मतदान

राजस्थान में विधानसभा में विधानसभा चुनाव चल रहे है। इसी क्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होंगे। चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस अपनी योजनाओं और विकास के दम पर सत्ता में रिपीट होने के उम्मीद के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं भाजपा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।

amit shah

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+