Rajasthan News : गहलोत के मंत्री गुढ़ा के पायलट के पक्ष में तीखे तेवर, कहा "छठी का दूध याद दिला देंगे"

राजस्थान में गहलोत पायलट के विवाद में गहलोत के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने हाईकमान को चुनौती दी है। गुढ़ा ने पायलट के खिलाफ कार्रवाई करने वालों को छठी का दूध याद दिलाने की बात कही है।

rajendra gudha

Rajasthan News : राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मुखर है। इसी बीच पायलट की मौजूदगी में गहलोत सरकार के मंत्री और पायलट समर्थक नेता राजेंद्र गुढ़ा ने सीधे तौर पर कांग्रेस हाईकमान को चुनौती दी है। गुढ़ा ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहां कि यदि पायलट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है तो छठी का दूध याद दिला देंगे। आपको बता दें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को झुंझुनू जिले के खेतड़ी में टीबा गांव में शहीद श्योजीराम की मूर्ति के अनावरण समारोह में मौजूद थे। इस दौरान गहलोत सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला भी मौजूद रहे।

पायलट के साथ 36 कौम

मंत्री गुढ़ा ने मंच से सचिन पायलट को संबोधित करते हुए कहा कि आप चिंता मत करना। राजस्थान की 36 कौम और बिरादरी के नौजवान आपके पीछे जी जान देने के लिए खड़े हैं। गुढ़ा ने कहा कि अगर मां का दूध पिया है तो पायलट के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करके बताएं अगर पायलट के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन हुआ तो छठी का दूध याद आ जाएगा। आपको बता दें कि पायलट ने हाल ही में गहलोत सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर निष्क्रिय रहने के आरोप लगाते हुए एक दिवसीय अनशन किया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान इस मामले में पायलट को अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस दे सकता है। इसी मामले को लेकर गुढ़ा ने पार्टी हाईकमान को खुला चैलेंज दिया है।

पायलट समर्थक मंत्री हैं राजेंद्र गुढ़ा

राजेंद्र गुढ़ा गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री हैं। साल 2020 में जब गहलोत सरकार को संकट आया था। तब सरकार को बचाने के लिए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और उनके समर्थक विधायकों ने सरकार बचाने में सहयोग दिया था। इसके बाद सरकार से नाराजगी के चलते गुढ़ा पायलट खेमे में शामिल हो गए। अब मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा खुलकर पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+