Rajasthan News: पाक विस्थापितों के घर उजाड़ने पर बोले मंत्री खाचरियावास, कहा- "दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी"
राजस्थान में पाक विस्थापित हिन्दूओं के घर तोड़े जाने का मामला गरमा गया है। मंत्री प्रताप सिंह खरियावास ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan News : राजस्थान में गहलोत सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अधिकारियों ने जो किया वह गलत है। उन्हें जवाब देना होगा। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जैसलमेर में हिंदू प्रवासी खाली जमीन पर रह रहे हैं। राजस्थान सरकार उन्हें दस्तावेज दे रही है। जैसा कि राजस्थान सरकार के कानून के अनुसार आप किसी को बिना पुनर्वासी किए बेदखल नहीं कर सकते। यह बहुत गंभीर मामला है। उन्हें इसका सामना करना होगा। आपको बता दें गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने यह बात जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलने के बाद कही है।
सरकार का कानून बिना पुनर्वास के किसी को नहीं हटा सकते
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार का पट्टे देने का अभियान चल रहा है। प्रशासन शहरों के संग और गांवों के संग अभियान में पट्टे दिए जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की है। कोई खाली जमीन पर या विभाग की जमीन पर बसता है और आवेदन करता है तो हम पट्टे दिए रहे हैं। राजस्थान की सरकार का कानून है। बिना पुनर्वास के आप किसी को नहीं हटा सकते। अचानक आप जाते हैं और इस गर्मी में लोगों के घर उजाड़ देते हैं। कार्रवाई करते हैं। जो गलत हुआ है। वहां कोई अधिकारी हो। कोई कलेक्टर हो। कार्रवाई तो होगी प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मैं खुद मुख्यमंत्री से इस मामले में बात करूंगा। बहुत गंभीर मामला है। यह षडयंत्रपूर्वक किया गया है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सरकार का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदू विस्थापितों के घर तोड़ने पर भाजपा हुई हमलावर
राजस्थान के जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदुओं के घर तोड़े जाने पर भाजपा ने तीखी आलोचना की है। भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण की नीति का आरोप लगाया है। पाक विस्थापितों के घर तोड़े जाने पर बीजेपी अब गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है। इस मामले पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क से परेशान होकर जो अपने घर आए हैं। सरकार उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कांग्रेस इस मामले को लेकर बचाव की मुद्रा में हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मामले पर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में उत्पीड़न की वजह से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध धर्मावलंबी भारत आ रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार उनकी नागरिकता के लिए द्वार खोलने का काम कर रही है। राजस्थान में गहलोत सरकार पाक विस्थापितों के मकान तोड़ कर उन्हें बेघर करने का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications