Rajasthan News : महंगाई राहत कैंप, साकार हो रही गहलोत सरकार की हर वर्ग को राहत देने की मंशा

राजस्थान में महंगाई राहत कैंप प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। महंगाई से राहत देने की राज्य सरकार की मंशा धरातल पर उतर रही है।

mahangai rahat caimp

Rajasthan News : महंगाई राहत कैंप करोड़ो प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। महंगाई से राहत देने की राज्य सरकार की मंशा धरातल पर फलीभूत हो रही है। समाज के हर वर्ग को इन शिविरों में पूरी संवेदनशीलता के साथ लाभ मिल रहा है। सरकार की यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से संबल दे रही है। प्रदेशभर में ऐसे उदाहरण लगातार सामने आ रहे हैं। जिनमें अभावों में जीवन बसर कर रहे लोगों को इन कैम्पों से बड़ा सहारा मिला।

राज्य सरकार की योजनायें बनी बुढ़ापे की लाठी

श्रीगंगानगर जिले के 22 एमडी ग्राम निवासी बुजुर्ग महेन्द्र सिंह के बेटे उनसे अलग रहते हैं। स्वयं का और पत्नी का गुजारा करने के लिए उन्हें बुढ़ापे में मजदूरी करनी पड़ती़ है। महंगाई के दौर में यह दम्पति अभावों में अपना जीवन निर्वाह कर रहा है। लेकिन महंगाई राहत कैम्प से उन्हें अभावों से मुक्ति मिली। कैम्प में रजिस्ट्रेशन के बाद महेंद्र सिंह को 100 यूनिट निशुल्क घरेलू बिजली योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, निशुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ मिला। एक साथ इतनी योजनाओं का लाभ पाकर महेंद्र सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा "बुढ़ापे में सरकार की ये योजनाएं जीने का सहारा बनेगी।"

मुबारिक की जिंदगी में आया मुबारक मौका

अलवर जिले के ओदरा ग्राम निवासी दिव्यांग मुबारिक अत्यंत निर्धन परिवार से हैं। अभावग्रस्त जिंदगी में शारीरिक कमजोरी मुश्किलों में और इजाफा कर देती है। जैसे ही वे कैम्प में पहुंचे। अधिकारियों ने मुबारिक का तत्काल पंजीकरण कर छह योजनाओं का लाभ दिलवा दिया। अब उनको अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत निशुल्क राशन किट मिलने से घर खर्च में राहत मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कवर मिलने के साथ ही उनके पशुओं का कामधेनु योजना के तहत बीमा भी हो गया। ख़ुशी से गदगद मुबारिक ने कहा कि आमजन का दुखदर्द बांटने वाली ऐसी अनूठी योजना चलाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मैं तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।

श्याम सिंह को मिला 5 योजनाओं का उपहार

श्रीगंगानगर के 22 एमडी निवासी श्याम सिंह के पास कृषि भूमि नहीं है। किसी अन्य किसान की भूमि पर वे काश्तकारी करते हैं। जिससे उनके परिवार का गुजारा हो पाता है। उनके दो लड़कियां और एक लड़का है। जिन्हें वे पढ़ाना भी चाहते हैं। इस आर्थिक परेशानियों से जूझती जिंदगी में महंगाई राहत कैंप उनके लिए वरदान साबित हुआ है। श्याम सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट तथा नरेगा योजना के लाभ के गारंटी कार्ड प्रदान किए गए हैं। वे बताते हैं कि योजनाओं से मिलने वाली राहत से जो बचत होगी। उससे वे बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर उनका भविष्य बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

सुरेश पर बरसी राहत की बारिश

सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ निवासी सुरेश कुशवाह पशुपालन व चाय की थड़ी से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। जैसे ही उन्हें गांव में महंगाई राहत कैंप का पता चला वे अपना जनाधार कार्ड, बिजली का बिल, गैस की डायरी और नरेगा जॉब कार्ड लेकर पहुंचे। उन्हें राज्य सरकार की 10 योजनाओं में से 8 योजनाओं का पात्र मानते हुए गारंटी कार्ड वितरित किए गए। वे बोले ये महंगाई राहत कैंप वाकई में राहत बरसाने वाले कैंप हैं। जो गरीब ग्रामीणों को जमीनी स्तर तक लाभान्वित कर रहे है।

छोटे कद के दिनेश को मिला बड़ी योजनाओं का फायदा

कोटा के लखावा निवासी छोटे कद के दिनेश को महंगाई राहत शिविर में बड़ी राहतों की सौगात मिली। उन्हें 7 योजनाओं का पात्र मानते हुए गारंटी कार्ड दिया गया। उन्हें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, 100 यूनिट मुफ्त बिजली, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, 1000 रूपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कामधेनु योजना के साथ ही अन्नपूर्णा फ्री फूड पैकेट योजना का लाभ मिला है। महंगाई के दौर में इस राहत को उन्होंने अमृत समान बताया। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं। महंगाई राहत शिविर में मेरी कई मुश्किलों का समाधान हुआ है। इन राहतों से मेरे जैसे जरूरतमंद लोगों का जीवन सरल होगा।

मजदूर मुमताज को मिला राहतों का ताज

बूंदी शहर की ब्रह्मपुरी निवासी 66 वर्षीय मुमताज के पति की बीमारी से मृत्यु हो जाने के बाद 6 सदस्य वाले परिवार का खर्चा उठा पाना मुश्किल हो रहा था। वे मजदूरी करके अपने परिवार का मुश्किल से गुजारा चला रही थी। लेकिन राज्य सरकार के महंगाई राहत कैंप ने उनकी आर्थिक मुश्किलों का समाधान प्रभावी तरीके से कर दिया है। कैंप में मुमताज को चिरंजीवी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजनाओं का लाभ मिला है। मुमताज कहती हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई के इस दौर में गरीब लोगों की भलाई का काम किया हैै। उनकी पहल से समाज के हर तबके को लाभ मिल रहा है।

भूमिहीन रामचंद्र को मिला राहत का घर

महंगाई राहत कैम्प हर वर्ग के लिए राहतकारी साबित हो रहे हैं। बूंदी जिले के भैरूपुरा आंतरी निवासी रामचंद्र भूमिहीन होने के कारण मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महंगाई के दौर में घर खर्च, बीमारी पर खर्च इत्यादि उठाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा था। कैंप में उन्हें 7 योजनाओं का पात्र मानते हुए लाभान्चित किया गया। मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मिलते ही रामचन्द्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से उनके परिवार का अब अच्छी तरह से पालन-पोषण हो सकेगा।

नीटू कंवर की पालनहार बनी सरकार

सीकर के हुडेरा ग्राम में एक बच्ची को चिन्ह्ति किया गया था। जिसके पिता की कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी और उसकी माता ने किसी से अन्य विवाह कर लिया। अब यह बच्ची अपनी दादी के साथ रह रही थी। उपखण्ड अधिकारी, रामगढ़ शेखावाटी विकास प्रजापत ने बच्ची की दादी को प्रशासन गाँव के संग कैम्प में बुलाया और मौके पर ही पालनहार योजना में आवेदन करवाया। साथ ही दादी भंवरी कंवर को 100 यूनिट निशुल्क घरेलू बिजली, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+