Rajasthan News: पीएम मोदी के जयपुर में भाषण की बड़ी बातें, कहा- 'गहलोत सरकार ने लोगों के पांच साल बर्बाद किए'

Rajasthan News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों और युवाओं के महत्वपूर्ण पांच वर्ष बर्बाद कर दिए है। अब राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। परिवर्तन यात्रा को राजस्थान में अपार जनसमर्थन मिला है। परिवर्तन यात्रा की सफलता से लग रहा है। राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा। भारत की वाहवाही पूरी दुनिया में हो रही है। देश ने चंद्रयान को चंद्रमा पर ऐसी जगह उतारा है। जहां अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है। जी-20 ने नए भारत का आह्वान किया है। इससे विरोधी देश भी स्तब्ध हैं। गणेश चतुर्थी पर नई संसद में प्रवेश के साथ ही महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है। अब लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण मिलेगा। केंद्र में हमारी सरकार ने माता और बहनों की उम्मीद पूरी की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह चमत्कार मैं नहीं आपकी एक वोट की ताकत ने किया है। आपके एक वोट ने मुझे चुना और मैंने आपकी सेवा की गारंटी दी। आपकी यह गारंटी मैंने पूरी की है। पीएम मोदी जयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रदेश के नेताओं ने पीएम मोदी का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

पूरी मेहनत से देशवासियों की सेवा कर रहा

पीएम मोदी ने कहा कि जयपुर में कई बार आया हूँ। लेकिन इतनी बड़ी तादाद में माताएं बहने आशीर्वाद दें। मैं इस आशीर्वाद के लिए आपका आभारी हूँ। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गरीब के पास स्वाभिमान होता है। गरीब मेहनत करना जानता है। मैं जिस परिवार से निकल कर आया हूँ। मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है। मैं पूरी मेहनत से देशवासियों की सेवा में जुटा हूँ। मैं जो कहता हूँ करके दिखाता हूँ। इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन देने की गारंटी दी थी। हमने उसे पूरा कर दिया है। वन रैंक वन पेंशन के लिए 70 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। कांग्रेस ने 500 करोड़ रुपए की पोटली बनाकर झूठ बोला कि वन रैंक वन पेंशन दे रहे हैं। हमने 70 हजार करोड रुपए देकर वन रैंक वन पेंशन को लागू किया है। जब नीयत साफ होती है तो गारंटी पूरा करना सरकार की पहचान बन जाती है।

narendra modi

हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा चल रहा है। उसे सब देख रहे हैं। तीन तलाक के चलते मुस्लिम बहनों के साथ कई पीढ़ियों से अन्याय हो रहा था। हमारी सरकार तीन तलाक के खिलाफ कानून लेकर आई। इससे लाखों बहनों को न्याय मिला है। कांग्रेस की कभी नीयत नहीं थी कि वह देश की महिलाओं को सशक्त करें। महिला आरक्षण की बात करने वाले यह काम 30 साल पहले कर सकते थे। लेकिन कांग्रेसी कभी नहीं चाहते थे कि महिलाओं को आरक्षण मिले। यह लोग नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में मन से नहीं आए हैं। महिलाओं के दबाव में इन्होंने मत दिया है। कांग्रेस और उसके घमंडी साथी महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं। इतने बड़े फैसले को भी वह भटकाने में लगे हैं। जिन्होंने यूपीए सरकार के दौरान इस बिल को रोका था। उस पर कांग्रेस के साथी अभी भी दबाव बना रहे हैं।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश

राजस्थान गौरवशाली इतिहास और परंपराओं की भूमि है। यहां के कण कण में गौरव गाथाएं हैं। कांग्रेस और उसके घमंडी साथी इसके विरोध में हल्ला बोल कर रहे हैं। वोटो के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर रहे हैं। इस घमंडिया गठबंधन को चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां की सरकार युवाओं को अवसर नहीं धोखा दे रही है। राजस्थान में पेपर लीक जैसी घटनाएं प्रदेश को शर्मिंदगी से भर देती है। यहां की सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण देती है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान के युवाओं को भरोसा देता हूँ कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी माफिया को बक्शा नहीं जाएगा। देश में औद्योगिक विकास नहीं ऊंचाई पर है। राजस्थान में भी निवेश बड़े उद्योग इकाइयां स्थापित हो फैक्ट्रियां लगे। लेकिन यहां कदम-कदम पर भ्रष्टाचार है। लाल डायरी में सरकार की काली करतूतें हैं। ऐसे में यहां कौन पैसा लगाएगा। कौन पूंजी निवेश करेगा। प्रदेश में सरेआम गला काटने की घटनाएं होती है। यहां की सरकार मजबूर है। ऐसे में कौन निवेश करेगा।

धानक्या में करीब 40 मिनट रुके पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सभा स्थल पर जाने से पहले धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक और पैनोरमा का अवलोकन किया। इस दौरान पीएम मोदी 40 मिनट तक धानक्या में रुके। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सभास्थल के लिए रवाना हुए। सभास्थल पर पहुंचने पर पीएम मोदी ने केसरिया रंग के रथ में सवार होकर छोटा रोड शो किया। इसके बाद प्रदेश के नेताओं ने मंच पर पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

राजस्थान में कमल का निशान होगा चेहरा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान साफ किया कि राजस्थान में बीजेपी कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक ही चेहरा होगा। वह कमल का निशान होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की इस सभा से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए संकेत दिए जाने की उम्मीद की जा रही थी। राजनीतिक समीक्षक पीएम मोदी की इस सभा को लेकर निगाह बनाए हुए थे। लेकिन पीएम मोदी ने इस तरह के कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि भाजपा राजस्थान में कमल की निशान पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें राजस्थान के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने की सियासी गलियारों में चर्चा है। वसुंधरा राजे भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ के चारों सभाओं में शामिल हुई थी। इसके बाद से उन्होंने परिवर्तन यात्रा से दूरी बना ली थी। उम्मीद की जा रही थी पीएम मोदी इस जनसभा के दौरान वसुंधरा राजे को लेकर कोई संकेत दे सकते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि राजस्थान में बीजेपी कमल के फूल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+