Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने यूपीएससी में सफल हुए अभ्यर्थियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यूपीएससी में सफल सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यूपीएससी में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'UPSC- 2022 में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई। गर्व है कि टॉप 4 स्थान पाने वाली देश की होनहार बेटियां हैं। सफलता की ऊंचाइयों का यह क्रम निरंतर जारी रहें तथा आप राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करें, ऐसी मेरी कामना है।'












Click it and Unblock the Notifications