Rajasthan News : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाजपा के स्थापना दिवस की दी बधाई, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर स्थापना दिवस की बधाई दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'विगत 43 वर्षों से राष्ट्र सेवा का व्रत निभा रही भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की उन्नति के संकल्प को समर्पित भाजपा रूपी छोटे से दल को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बोलने में वाकई गर्व की अनुभूति हो रही है। आज मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. उपाध्याय जी, सुंदर सिंह भंडारी जी, नानाजी देशमुख, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी, वाजपेयी जी, जोशी जी तथा आडवाणी जी सहित उन सभी महापुरुषों का आभार व्यक्त करती हूं। जिन्होंने भाजपा को विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बनाया था। मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को भी आत्मीय बधाई देती हूं, जिनकी राष्ट्रभक्त विचारधारा एवं सुशासन की नीति से प्रभावित होकर आज भारत का हर वर्ग भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आइए हम सभी मिलकर एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। साथ ही आगामी चुनावों में राजस्थान सहित देशभर में फिर से उन्नति का कमल खिलाएं। जय हिन्द, जय भाजपा।'












Click it and Unblock the Notifications