Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का अनशन समाप्त, सीएम गहलोत को इशारों में चेताया
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पायलट ने वसुंधरा सरकार के कथित भ्रष्टाचार में कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना समाप्त कर दिया है।

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपना एक दिवसीय अनशन समाप्त कर दिया है। सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के राज्य में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना दिया था। पायलट समर्थक कार्यकर्ताओं ने पायलट को मिठाई खिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप नए नहीं है। यह पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में है। मैंने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को दो बार पत्र लिखा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि लोग यह न सोचे कि हम जो वादा करते हैं और जो हम करते हैं। उसमें कोई तो अंतर है।
समर्थक विधायकों और मंत्रियों को अनशन से रखा दूर
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने अनशन कार्यक्रम से समर्थित विधायकों और मंत्रियों को दूर रखा है। उनके कार्यक्रम में प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। लेकिन कांग्रेस के विधायकों मंत्रियों और बड़े नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। मंच पर महात्मा गांधी की फोटो के साथ सचिन पायलट अकेले ही अनशन पर बैठे।
अनशन के बैनर पर सोनिया और राहुल की फोटो नहीं
सचिन पायलट के एक दिवसीय अनशन के बैनर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोटो नजर नहीं आए। पायलट के अनशन को लेकर कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ कर दिया है कि यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। रंधावा मंगलवार को जयपुर आने वाले थे। लेकिन फ्लाइट की टिकट नहीं मिलने से वे जयपुर नहीं आ सके। रंधावा का बुधवार को सुबह जयपुर आने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि वह इस मामले को लेकर सचिन पायलट से बात कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications