Rajasthan News: सवाईमाधोपुर के लटिया नाले पर होगा एलीवेटेड सड़क का निर्माण, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लटिया नाले पर एलीवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 173.45 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
लोगों को आवागमन में होगी सुगमता
सीएम गहलोत के इस निर्णय से 2.71 किलोमीटर लम्बाई में 2 लेन एलीवेटेड सड़क राजबाग से गोपालजी मंदिर तक बनेगी। इससे लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट इस संबंध में घोषणा की गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications