Rajasthan News : श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में होगा पक्के खालों के निर्माण, सीएम गहलोत ने दी 462 करोड़ की मंजूरी

श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में पक्के खालों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों में पक्के खालों का निर्माण कराया जाएगा। इन जिलों में 1 लाख 32 हजार हैक्टेयर कमांड क्षेत्र में कार्य होंगे। जिनमें 3 वर्षों में 462 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। उक्त स्वीकृति के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 112 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे जलधाराएं एवं भूमिगत नालियों का कार्य शीघ्र हो सकेगा। इससे पानी की बचत होगी और खेतों को अधिक पानी मिलेगा। सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में भाखड़ा सिंचाई परियोजना के मरम्मत कार्य को लेकर घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+