Rajasthan News: सीएम गहलोत के खिलाफ कोटा में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेस विधायक भरत सिंह, जानिए पूरी वजह
Rajasthan News: राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांगोद से विधायक भरत सिंह ने सरकार को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। पत्र में भारत सिंह ने लिखा कि गृहमंत्री द्वारा खान मंत्री प्रमोद जैन भैया के भ्रष्टाचार में संरक्षण देने और 12 जिले में शामिल खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने का वह विरोध जताएंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यक्रम के दौरान करेंगे विरोध
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 सितंबर को कोटा में चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन समारोह 12 सितंबर को शाम 4 बजे होगा। इसी दौरान सांगोद विधायक भरत सिंह गुमानपुरा में रावण पुतला दहन कर मुख्यमंत्री के नाम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा हुआ है।

जनता को दिया मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने का संदेश
विधायक भरत सिंह ने जो पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि जो व्यक्ति गृहमंत्री यानी मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा सके। वही इस विरोध में शामिल हो। कोटा में 12 और 13 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूरी कैबिनेट चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रही है। इस दौरान 13 सितंबर को कैबिनेट की बैठक भी सिटी पार्क के ग्लास हाउस में संपन्न होगी। आपको बता दें कि सांगोद विधायक भरत सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने से नहीं चूकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications